फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umar Khalid: जमानत नहीं मिलने के बाद भी उमर खालिद ने क्यों जताई खुशी? सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कही बड़ी बात

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 05 Jan 2026 07:36 PM IST

Umar Khalid: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों की साजिश रचने के कथित आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने इन दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि अदालत ने इस मामले में अपील दायर करने वाले पांच अन्य आरोपियों- गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को कुछ नियम-शर्तों के साथ जमानत दे दी है। उमर खालिद और शरजील के मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया वह जमानत के लिए हर शख्स के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं कर सकता है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत नामंजूर किए जाने के बाद उमर खालिद का पहला बयान सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, उमर खालिद ने अपनी साथी बानोज्योत्सना लाहिरी को बताया कि वह दूसरों को मिली जमानत से खुश हैं और राहत महसूस कर रहे, भले ही उन्हें खुद जमानत नहीं मिली है।

बनोज्योत्सना ने एक एक्स पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि उमर खालिद ने उनसे कहा, 'मुझे बाकी लोगों के लिए बहुत खुशी है, जिन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद जब बनोज्योत्सना ने कहा कि, मैं कल मुलाकात के लिए आऊंगी तो उमर ने कहा, 'बहुत बढ़िया, आ जाना। अब यही जिंदगी है।'

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें