Uma Bharti on Shankaracharya: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शंकराचार्य होने के सबूत मांगने पर उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने प्रशासन द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने के सबूत मांगे जाने की आलोचना की है।
उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "मुझे विश्वास है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बीच कोई सकारात्मक समाधान निकल आएगा किंतु प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शंकराचार्य होने का सबूत मांगना, यह प्रशासन ने अपनी मर्यादाओं एवं अधिकारों का उल्लंघन किया है, यह अधिकार तो सिर्फ शंकराचार्यों का एवं विद्वत परिषद का है।"
बता दें कि, उमा भारती ने अपने इस पोस्ट में बीजेपी एमपी, बीजेपी यूपी, यूपी सीएम ऑफिस और ज्योतिर्मठ को भी टैग किया है।