मणिपुर के बिष्णुपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | 19 सितंबर की शाम उग्रवादियों ने असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और इस हमले में 5 जवान घायल हो गए | मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना राज्य के बिष्णुपुर जिले के नमबोल सबल लाइकाई इलाके में हुई, जो राजधानी इंफाल से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर है.