पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के फतेहपुर में एक सुरंग मिली है। ये सुरंग भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित है। बीएसएफ ने इस सुरंग का पता लगाया है। इस सुरंग की लंबाई सौ मीटर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सुरंग एक चाय बागान के नीचे से खोदी जा रही थी। इस सुरंग का इस्तेमाल मवेशियों की तस्करी के लिए होना था।