फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Tariffs: टैरिफ नीति से अमेरिका बना सबसे अमीर देश? | World | Amar Ujala

अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:33 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी विवादित टैरिफ नीति का जोरदार बचाव किया है। रविवार को ट्रंप ने विरोधियों पर निशाना साधा इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे “मूर्ख” हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी टैरिफ नीति ने अमेरिका को दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित देश बना दिया है।  और इसकी वजह से आज देश में लगभग कोई महंगाई नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका टैरिफ दुनियाभर में चर्चा का विषय रहा है। ऐसे में जब इसका अमेरिका में भी विरोध होना शुरू हुआ, तब ट्रंप ने इसका बचाव करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधते नजर आए है। ट्रंप ने दावा किया है टैरिफ की वजह से अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित देश बन गया है, जहां लगभग कोई महंगाई नहीं है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि टैरिफ से अमेरिका ट्रिलियनों डॉलर कमा रहा है और इसी पैसे से देश जल्द ही अपना कर्ज चुकाना शुरू करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अमेरिकियो को कम से कम 2,000 डॉलर का लाभांश (डिविडेंड) दिया जाएगा। हालांकि यह राशि उच्च आय वाले लोगों को नहीं मिलेगी। ट्रंप ने आगे इस बात का दावा किया कि टैरिफ नीति के चलते अमेरिका में रिकॉर्ड निवेश हो रहे हैं, नए प्लांट और फैक्टरियां बन रही हैं। साथ ही 401(के) (सेवानिवृत्ति बचत योजनाएं) जैयी योजनाएं अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। बता दें कि दुनियाभर में टैरिफ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ट्रंप का ये बयान उस समय आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने छह नवंबर से ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान लगाए गए वैश्विक टैरिफ को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई शुरू की है। छह नवंबर से शुरू हुई इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के कई जजों ने ट्रंप की नीति पर सवाल उठाए यह मामला अमेरिकी अदालतों में काफी अहम आर्थिक मामला माना जा रहा है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें