एक तरफ अमेरिका पर लगातार ईरान के साथ युद्ध रोकने का दबाव बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ इस्राइल की सैन्य कार्रवाई ने हालात को और ज्यादा विस्फोटक बना दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब इस पूरे मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच भी गंभीर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। खबरें हैं कि लेबनान में इस्राइली हमलों को लेकर दोनों नेताओं के बीच फोन पर इतनी तीखी बहस हुई कि ट्रंप अपना आपा खो बैठे।