फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Putin Meeting: क्या जेलेंस्की मीटिंग से पहले करेंगे सरेंडर या ट्रंप होंगे मेहरबान

Mon, 11 Aug 2025 03:26 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

पिछले कई वर्षों से रूस और यूक्रेन की जंग जारी है। जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता संभाली है, तभी से वह दुनियाभर में शांति कायम करने की बात करते आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच जेलेंस्की की धड़कनें बढ़ गई हैं। बता दें कि जेलेंस्की ने यह घोषणा उस समय की जब ट्रंप और पुतिन अलास्का में 15 अगस्त को मिलने जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर ट्रंप पुतिन की शर्तों पर राजी हो गए हैं. लेकिन जेलेंस्की इसके लिए तैयार नहीं हैं. जेलेंस्की के इस बयान से ट्रंप और पुतिन दोनों भड़क गए हैं.  जेलेंस्की के ऐलान करने के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की संभावना पूरी तरह से खत्म हो गई है. जेलेंस्की के इस निर्णय से युद्ध की आग और भड़क गई है. इसी घोषणा की वजह से अलास्का में होने जा रही ट्रंप-पुतिन की वार्ता शुरू होने से पहले ही धराशाई गई है. जेलेंस्की ने ऐलान करते हुए कहा कि वो न तो रूस की शर्तों पर युद्ध विराम करेंगे और न ही रूस को अपनी एक इंच भी जमीन देंगे. जेलेंस्की की इस तरह की घोषणा ने ट्रंप के शांति प्रयासों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है.ट्रंप और रूस युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन जेलेंस्की इस समझौते को करने के लिए तैयार नहीं है. जेलेंस्की ने ट्रंप के फैसले के खिलाफ जाने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि यूक्रेन की सेना और जनता दोनों नहीं चाहते हैं कि युद्धविराम रूस की शर्तों पर हो. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें