योगी कैबिनेट में पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एक्शन में हैं। यूपी के कई शहरों में मंत्रीजी ने निरीक्षण किया और कामकाज का जायजा भी लिया। एक तरफ जहां जोशी ने वृंदावन के फैसिलिटी सेंटर की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो वहीं दूसरी तरफ आगरा में मुगल म्यूजियम और ताज ओरिएंटेशन सेंटर को बदलाव के साथ बनाने का निर्देश दिया।