फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K में कांग्रेस को दिखाने के लिए पोस्टर में भी नहीं बचेंगे नेता?

वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 30 Aug 2022 07:00 PM IST

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने का असर जम्मू-कश्मीर में साफ नजर आ रहा है। आजाद के इस्तीफे के बाद पार्टी के 50 नेताओं ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी है। वही पार्टी को अलविदा कहने वालों में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद का नाम भी शामिल है। आजाद भी दावा कर चुके हैं राज्य में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उनके साथ हैं। तारा चंद समेत पार्टी के इन 50 नेताओं ने आजाद के समर्थन में कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है। वही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपे करीब 5 पेज लंबे त्यागपत्र में  आजाद ने नाराजगी जाहिर की थी। उस दौरान उन्होंने खासतौर से वायनाड सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें