मथुरा जहां जाकर लोगों को पता चलता है होली का असली आनंद। यूं तो लोग डंडे खाने से डरते हैं लेकिन यहां लोग दूर-दूर से आकर लाठी खाते हैं। ब्रज में बसंत पंचमी पर होली का डंडा गड़ने के साथ ही ब्रज के सभी मंदिरों और गांव में होली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है।