केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों के 'डीए' यानी महंगाई भत्ते में जुलाई माह के दौरान तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका फायदा 68 लाख पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत 'डीआर' के तौर पर मिलेगा। गत मार्च में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 'एआईसीपीआई' में एक फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है।