रविवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट पर फीफा अंडर-17 विश्व कप ट्रॉफी की पहली झलक दिखने को मिली। इसे देखने के लिए इंडिया गेट पर भारी संख्या में बच्चों के साथ-साथ युवा भी पहुंचे। अंडर-17 विश्व कप की यह ट्रॉफी अगले पांच सप्ताह में उन सभी छह शहरों में जाएगी जो फीफा विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेंगे।