फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में सरकारी वकील रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गए

राकेश शर्मा, अमर उजाला/ देहरादून Updated Tue, 06 Dec 2016 11:50 PM IST

देहरादून कोर्ट परिसर में एक सरकारी वकील को विजिलेंस की टीम ने 5 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ ने वकील को विजिलेंस की टीम से छुड़ा लिया। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई के दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मामले का खुलासा करते हुए एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि वेद गुप्ता नाम के शिकायतर्ता ने विजिलेंस से 1 दिसम्बर को शिकायत की थी।  शिकायतकर्ता ने बताया था कि सरकारी वकील 7 लाख रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम कोर्ट परिसर पहुंची। जिसके बाद शिकायतकर्ता सरकारी वकील के चेम्बर में पांच लाख रुपये लेकर पहुंचा। वेद गुप्ता ने जैसे ही सरकारी वकील को पांच लाख दिये वैसे ही विजिलेंस की टीम ने रेड मारकर पांच लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें