यूपी के हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाली तेजस्वी देवी विश्वकर्मा को सुबह की पढ़ाई पर ज्यादा भरोसा है । उनका कहना है कि वह याद करने वाले विषय सुबह पढ़ती थी और हल करने वाले विषयों को शाम के समय। सुबह माइंड फ्रेश रहता है और आसानी से सबकुछ याद हो जाता है। तेजस्वी का कहना है कि वह अभी करियर नहीं बल्कि पढ़ाई पर ही फोकस करना चाहती है।