तेजस्वी यादव ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाया जा रहा है, हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उस पैसे से कितने लोगों को शिक्षा, दवाई और रोजगार दिया जा सकता था। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "मोदी जी बनावटी और मिलावटी आदमी है, वो झूठ बोलने की फैक्ट्री है। भगवान राम को मोदी जी की क्या जरूरत है?"