फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Government Formation: क्या तमिलनाडु के राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे टीवीके प्रमुख विजय?

Thu, 07 May 2026 05:41 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। टीवीके प्रमुख विजय ने गुरुवार को एक बार फिर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। हालांकि, राज्यपाल ने साफ संकेत दे दिए हैं कि केवल सबसे बड़ी पार्टी होने भर से सरकार बनाने का रास्ता आसान नहीं होगा। राज्यपाल राजेंद्र ने साफ कर दिया है कि शपथ से पहले 118 विधायकों का समर्थन साबित करना होगा।

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि, विजय का अगला कदम क्या होगा? सवाल यह भी उठ रहा है कि, क्या राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विजय? इस बीच, कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बड़ा बयान दिया है। 

दरअसल, अभिषेक मनु सिंघवी से जब यह पूछा गया कि, क्या तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए TVK सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। इसपर उन्होंने कहा कि, "मैं यह तो नहीं कह सकता कि वे जाएँगे या नहीं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि सभी संवैधानिक और कानूनी रास्ते उनके लिए खुले हुए हैं।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें