राज्य सभा चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गई थी और नामांकन का सिलसिला भी शुरू हो गया है. लेकिन कांग्रेस में अभी भी उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि, कई नामों को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं. एक तरफ जहां कपिल सिब्बल ने कांग्रेस का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया तो वहीं कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान तक नहीं किया है.