फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Terrorist Attack: पाकिस्तान से ऑपरेट होता था आतंकी दानिश, बड़ा खुलासा

Fri, 12 Sep 2025 04:33 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार हुए आतंकी अशहर दानिश की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। आतंकियों से पूछताछ में ये बाते सामने आई है कि ये आतंकी देश में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। अशहर दानिश गिरफ्तारी के एक सप्ताह पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। अब झारखंड एटीएस गिरफ्तार दानिश से पूछताछ के लिए दिल्ली जाएगी। साथ ही उसके ठिकाने से मिले सामान से एक्सपर्ट ऑपिनियन भी लिया जाएगा। अशहर दानिश के पास से जो हथियार और केमिकल जब्त किए गए हैं। यह समान सामान्यतः किसी के घर में नहीं होते हैं। इन समानों का एक्सपर्ट ओपिनियन लिया जाएगा। ताकि पता चल सके कि इससे क्या-क्या चीज बनाया जा सकता है। यह विस्फोटक को बनाने के लिए कितना कारगर है। इस ग्रुप के कोऑर्डिनेटर होने की बात भी बताई जा रही है। ऐसे में अब इसमें डिटेल में जांच होगी। उस अभियुक्त को दिल्ली भेज दिया गया है। देश में आतंकी खूनी खेल खेलने की साजिश रच रहे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। इसके तहत 4 राज्य से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जो इनपुट्स मिले हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। क्योंकि इन आतंकियों का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से था। रांची के तबरक लॉज में जनवरी 2024 से रह रहे अशहर दानिश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बम बनाने की तकनीक हासिल की थी। जानकारी के मुताबिक उसे पाकिस्तान ने फंडिंग भी की जा रही थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें