बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। बीजेपी का आरोप है कि आरोपी एनएसयूआई का नेता है। वहीं कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। मामले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का सूरजपुर मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश है।