फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunetra Pawar Deputy CM News: डिप्टी सीएम बनते ही सुनेत्रा ने पति अजित पवार को ऐसे किया याद, कर दिया बड़ा एलान

Mon, 02 Feb 2026 04:30 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Sunetra Pawar Deputy CM News: सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए कहा कि, मुझ पर दुखों का पहाड़ टूटा है लेकिन मेरे पति ने जो कर्तव्य के प्रति जो वफादारी सिखाई है उसके साथ महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करूंगी। वहीं, डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए कहा कि, मुझ पर दुखों का पहाड़ टूटा है लेकिन मेरे पति ने जो कर्तव्य के प्रति जो वफादारी सिखाई है उसके साथ महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करूंगी।

सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "आदरणीय अजीतदादा ने पूरी ज़िंदगी किसानों, मज़दूरों, महिलाओं, युवाओं और ज़रूरतमंदों के लिए जीने का मंत्र दिया। आज, उनके विचारों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए और 'शिव-शाहू-फुले-अंबेडकर' के विचारों को मानते हुए, मेरा दिल सचमुच खुशी से भर गया है क्योंकि मैं कर्तव्य की भावना के साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर के पद की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर रही हूं।"

सुनेत्रा पवार ने अपने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, "भले ही दादा के असमय निधन से मेरे दिल पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, लेकिन उन्होंने जो कर्तव्य के प्रति वफ़ादारी, संघर्ष की ताकत और लोगों के प्रति कमिटमेंट सिखाया, वही मेरा सच्चा सहारा है, मैं उनके सपनों का एक न्यायपूर्ण, बराबर और विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए ईमानदारी से काम करती रहूंगी।"

सुनेत्रा पवार ने कहा, "इस मुश्किल समय में महाराष्ट्र के लोगों का प्यार भरा साथ ही मेरी ताकत है। अपने विश्वास के बल पर, मैं दादा के विचारों को आगे बढ़ाती रहूंगी और नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ती रहूंगी।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें