पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि दोनों दलों की ओर से किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुलाकात पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, "ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे। तो क्या चन्दा चोर पार्टी और बेअदबी पार्टी का गठबंधन हो रहा है?"