फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B Sudarshan Reddy on Amit Shah: अमित शाह के सलवा जुडूम वाले आरोपों पर सुदर्शन रेड्डी ने दिया ये जवाब

Sat, 23 Aug 2025 08:35 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

B Sudarshan Reddy on Amit Shah: कांग्रेस नीत गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने उनपर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया था। दरअसल, विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका नाम कैसे सामने आया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' जैसे शब्दों को लेकर चल रही बहस पर भी राय रखी और अमित शाह की ओर से नक्सलवाद समर्थक कहे जाने पर भी जवाब दिया। सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थिति कमजोर हो गई है और संविधान को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह संविधान की रक्षा और उसे मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन पर सलवा जुडूम फैसले को लेकर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया, तो सुदर्शन रेड्डी ने सीधे प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनका निजी नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट का था। उन्होंने कहा कि अगर शाह ने फैसला पढ़ा होता, जो 40 पन्नों का है, तो शायद वे ऐसा बयान नहीं देते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें