अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर अपने ही अंदाज में बात की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब भी कुछ बोलते हैं तो कई किस्से निकल आते हैं। बेंगलुरु में एक कॉन्फ्रेंस 'मंथन- आइडियाज ऑफ एक्शन' में गडकरी ने बोलना शुरू किया तो कई किस्से निकल आए। एक किस्सा तो उन्होंने अपने अहंकार का ही सुना दिया। गडकरी ने सरकारी पैसे के दुरुपयोग को लेकर भी दुख जताया।