इलाहाबाद के सीएमपी डिग्री कॉलेज में सोमवार को उपद्रवी छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। कॉलेज में मौजूद टीचरों ने बताया कि अचानक से कुछ छात्रों ने कैंपस के अंदर फायरिंग बमबाजी शुरू कर दी और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद से छात्र और टीचर दहशत में हैं।