मोहाली में आवारा कुत्तों का कोहराम अब नगर निगम तक जा पहुंचा है। गुस्साए लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि जो लोग आवारा कूत्तों का शिकार हो रहे हैं, उनका खर्च निगम उठाए। हालांकि मेयर का कहना है कि अगर लोग कुत्तों के साथ सही व्यवहार करेंगे तो ये समस्या खुद ही हल हो जाएगी।