चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद भारत की दुनिया भर में वाहवाही हो रही है। दुनिया भर से इसरो को इस सफल मिशन के लिए बधाई मिल रही है। इस बीच, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ को पत्र लिखकर बधाई संदेश भेजा है।