फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuwanshi के भाई से होगी पूछताछ? नार्को टेस्ट पर गोविंद का बयान | Meghalaya | Indore Couple

Wed, 18 Jun 2025 01:02 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

राजा के भाई ने बड़ा बयान दिया और मेघालय पुलिस द्वारा नार्को टेस्ट कराए जाने की बात पर कहा कि केवल सोनम या राज के बजाय और लोगों का भी टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने सोनम के भाई के नार्को टेस्ट की बड़ी  मांग की, इंदौर में राजा रघुवंशी के घर उनकी तेरहवीं की रस्म के दौरान उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि सोनम के साथ ही उसके माता-पिता, उसके भाई गोविंद और उसकी भाभी का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। अब इस पर सोनम के भाई का बयान भी सामने आया है नार्को टेस्ट को लेकर गोविंद ने कहा कि हमने अब तक सच बताया है... मुझे पता चला है कि मेघालय पुलिस इंदौर में है, और मुझे भी अपना बयान दर्ज करने के लिए शिलांग बुलाया गया है... शिलांग में लापता राजा और सोनम को खोजने में देरी को लेकर सोनम के भाई गोविंद ने शिलांग पुलिस पर खूब आरोप लगाए थे। अफसरों की काॅल रिकार्डिंग भी वायरल की, लेकिन जब पुलिस ने सोनम को ही हत्या के लिए जिम्मेदार माना तो भाई गोविंद को भी आरोप लगाने के लिए माफी मांगना पड़ी। बाकायदा गोविंद ने अफसरों को माफीनामे का ई मेल किया है। अब पुलिस भी दोनों के परिजनों से पूछताछ के लिए इंदौर आई है। गोविंद को भी शिलांग बुलाया गया है। अब गोविंद के माफी मांगने का खुलासा किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें