क्या आपने आज सोना और चांदी का भाव देखा? अगर नहीं देखा, तो चलिए बताते है, क्योंकि सर्राफा बाजार में आज जो हुआ है, उससे आब हैरत में पड़ने जरूर वाले है। चांदी जी हां, 'गरीबों का सोना' कही जाने वाली चांदी ने आज 'अमीरों वाले' तेवर दिखा दिए हैं। दिल्ली के बाजारों में चांदी ने ₹2,56,000 (दो लाख छप्पन हजार) प्रति किलोग्राम का नया 'All Time High' छू लिया है। एक ही दिन में 5,000 रुपये की भारी छलांग लगाई है इसके पीछे भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन में आए बड़े बदलावों को वजह बताया जा रहा है। हाल ये है कि चांदी की कीमतों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये की भारी छलांग लगाकर नए शिखर पर पहुंच गई।" अब आपके मन में सवाल होगा की आखिर ऐसा क्या हो गया कि चांदी में अचानक आग लग गई है? चलिए, आसान भाषा में समझते हैं। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन का डेटा देखें तो कल तक जो चांदी 2.51 लाख पर थी, वो आज सुबह सीधा 2.56 लाख पर जा बैठी। ये अब तक का सबसे महंगा स्तर है। लेकिन इस तूफानी तेजी के पीछे सिर्फ डिमांड नहीं, बल्कि दुनिया में चल रही 'जियो-पॉलिटिकल टेंशन' है। तेजी के 2 बड़े अंतरराष्ट्रीय कारण "मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस आग में घी डालने का काम दो बड़ी घटनाओं ने किया है, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हालात बहुत नाजुक हो गए हैं। अमेरिकी सेना द्वारा वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ कार्रवाई और तेल संसाधनों पर कंट्रोल की खबरों ने मार्केट में डर का माहौल बना दिया है। और आपको पता है, जब दुनिया में डर बढ़ता है, तो इन्वेस्टर 'Safe Haven' की तरफ भागते हैं। दूसरी सबसे बड़ी वजह है चीन। 1 जनवरी से चीन ने चांदी के एक्सपोर्ट (निर्यात) पर रोक लगा दी है। अब सोचिये, दुनिया का एक बड़ा सप्लायर अगर माल भेजना बंद कर दे, तो सप्लाई कम होगी और डिमांड तो हाई है ही...नतीजा? कीमतें आसमान पर!" खैर मजे की बात ये है कि जहां चांदी चमक रही है, वहीं सोने की चमक आज थोड़ी फीकी पड़ी है। दिल्ली के बाजारों में चांदी की कीमत 5,000 रुपये की भारी छलांग लगाकर 2,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर कारोबार करती दिखी।बुधवार को जहां चांदी में तेजी बरकरार रही, वहीं सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 100 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इससे पिछले सत्र में यह 1,41,500 रुपये पर बंद हुआ था।