फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubhanshu Shukla: आज शुभांशु करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात; सरकार ने संसद में रखा विशेष चर्चा का प्रस्ताव

Mon, 18 Aug 2025 07:24 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में जाकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह भारत लौट आए। वतन वापसी पर उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो प्रमुख वी नारायणन समेत बड़ी संख्या में लोग शुभांशु का स्वागत करने पहुंचे थे। शुभांशु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अंतरिक्ष की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा है। शुभांशु की पत्नी कामना और बेटा कियाश भी उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। शुभांशु की करीब एक साल बाद वतन वापसी हुई है। आईएसएस जाने के लिए उन्होंने लगभग एक साल तक अमेरिका में प्रशिक्षण लिया। शुभांशु के साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी भारत लौटे, जिन्हें एक्सिओम-4 मिशन के लिए बैकअप अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया था।

शुभांशु के सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और फिर अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। इसके बाद वह 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी लौटेंगे।सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा है। यह चर्चा शुभांशु की भारत वापसी को चिह्नित करने के लिए आयोजित की जा रही है। लोकसभा में होने वाली चर्चा का विषय है, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री-विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका।शुभांशु की घर वापसी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत के लिए गर्व का क्षण है। इसरो के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता का क्षण है। भारत का अंतरिक्ष गौरव देश की धरती को छू रहा है। भारत माता के सबूत दिल्ली पहुंच रहे हैं। शुभांशु ने एयरपोर्ट पर स्वागत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र को धन्यवाद दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, धन्यवाद सर। घर वापस आकर निश्चित रूप से अच्छा लग रहा है। शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को आईएसएस पर पहुंचा। शुभांशु की 15 जुलाई को धरती पर वापस हुई। तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों पैगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी) के साथ शुभांशु ने 18 दिनों के मिशन के दौरान 60 से अधिक प्रयोग और 20 आउटरीच सत्र आयोजित किए।ISS पर रहते हुए शुभांशु ने 7 परीक्षण किए हैं। इन परीक्षणों से मिलने वाले नतीजे और शुभांशु के अनुभव को मिशन गगनयान में इस्तेमाल किया जाएगा।इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कहा, ''शुभांशु शुक्ला द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए गए समय के दौरान हासिल किए गए अनुभव अगले दो साल में तय गगनयान मिशन के लिए काफी अहम होगा। यह उनके (शुभांशु) लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा है। उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन पर कई प्रयोग किए।"उन्होंने आगे कहा कि गगनयान मिशन इस साल के आखिर एक मानवरहित उड़ान के साथ शुरू होगा। उन्होंने कहा, "हम इस साल एक मानवरहित मिशन लांच करेंगे, जिसके बाद दो और मानवरहित उड़ानें होंगी। इसके बाद, एक भारतीय एस्ट्रोनाट को गगनयान के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें