फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में दो आतंकियों ने किया सरेंडर

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 29 May 2025 10:46 AM IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों के आगे लश्कर के दो आतंकियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन आतंकवादियों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है। बीते दिन सुरक्षाबलों ने जिले के बसकुचन इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इन आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, 4 मैगजीन, 102 राउंड (7.62x39 मिमी), 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पाउच आदि बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्जकर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें