फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor News: बीजेपी समर्थक नेता की छवि कैसे बनी? राहुल गांधी से मुलाकात के शशि थरूर ने खोला राज!

Fri, 30 Jan 2026 04:45 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Shashi Tharoor News: कांग्रेस आलाकमान और शशि थरूर के बीच लंबे वक्त से चल रहा मनमुटाव अब दूर हो चुका है। वहीं, अब थरूर ने कथित भाजपा समर्थित बयानों पर चुप्पी तोड़ी है और भाजपा की ओर झुकाव दिखने वाली अटकलों पर करारा जबाव दिया है।

दिल्ली से तिरुवनंतपुरम लौटे शशि थरूर ने शुक्रवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि कुछ मुद्दों पर उनके रूख को मीडिया ने भाजपा समर्थक के तौर पर देखा होगा, लेकिन उन्होंने इसे हमेशा सरकार समर्थक या भारत समर्थक के तौर पर ही देखा है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता थरूर ने कहा कि उन्होंने पहले भी यह साफ किया है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उन्हें राजनीति के बारे में बात करना पसंद नहीं है और इसके बजाय वह देश के बारे में बात करना पसंद करते हैं। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, मैंने हमेशा ऐसा ही कहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें