गुरुवार को लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मॉब लिंचिंग पर अपना बयान दिया। बयान से नाखुश कांग्रेस पार्टी ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार आरोप-प्रत्यारोप का खेल न खेले और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दे।