फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor News: क्या कांग्रेस छोड़कर CPI-M में जाएंगे शशि थरूर?

Mon, 26 Jan 2026 09:00 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Shashi Tharoor News: केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को लेकर सियासी चर्चाएं बीते कुछ वक्त से तेज हैं। कांग्रेस से दूरी की अटकलों के बीच अब खबरें हैं कि शशि थरूर माकपा के संपर्क हैं। दावा किया जा रहा है कि दुबई में उन्होंने सीपीआई-एम के नेताओं से मुलाकात की हैं। हालांकि इस मुद्दे पर शशि थरूर ने चुप्पी साध रखी है और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन रिपोर्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसमें उनके CPI(M) के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस से दूर चल रहे थरूर को लेकर रिपोर्ट में दावा किया गया है उनकी CPI-M से बातचीत चल रही है। थरूर, जो हाल ही में दुबई में एक लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हो रहे हैं, उनसे 25 जनवरी को मीडिया ने संपर्क दिया और उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। तो उन्होंने कहा कि दुबई की फ्लाइट के दौरान इस तरह कि रिपोर्ट्स देखीं और कहा कि विदेश में रहते हुए ऐसे मामलों पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें