फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Pawar Parth Pawar Meet: शरद पवार के साथ पार्थ पवार की सीक्रेट बातचीत!

Sat, 07 Feb 2026 09:26 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Sharad Pawar Parth Pawar Meet: अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। इस बीच 'अंदरूनी चर्चा' को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज हो गई है। तो वहीं, दूसरी तरफ अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने बुधवार को परिवार के मुखिया के रूप में नरम रुख दिखाया। एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं के बीच दिवंगत अजित पवार के दोनों बेटे पार्थ और जय पवार ने शरद पवार के साथ एक अहम बैठक की।

खबरों के अनुसार, शरद पवार ने दिवंगत अजित पवार के बेटों से बंद कमरे में मुलाकात की। पार्थ से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बारामती में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के घर पहुंचे और उनके दिवंगत पति अजित पवार को श्रद्धांजलि दी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें