Ramdev on Swami Shankaracharya Row: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ माघ मेले में हुए विवाद के बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है।
गोवा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सनातनी आपस में ही लड़ने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पहले से ही बहुत भारत विरोधी और सनातन विरोधी दुश्मन हैं और संतों को आपस में नहीं लड़ना चाहिए।
इसके साथ ही रामदेव ने अपने बयान में आगे कहा कि, ये देश विरोधी तत्व पीएम मोदी-सीएम योगी और अमित शाह को नुकसान पहुंचाने के लिए सबकुछ कर रहे हैं। ऐसे में हमारे संतों को भी हमारे नेताओं के खिलाफ मन में नाराजगी नहीं रखनी चाहिए।
बता दें कि, बाबा रामदेव का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवादों के केंद्र में हैं।