फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत से सदमे में शाइस्ता! बुर्का पहन जनाजे में होगी शामिल?

Fri, 07 Aug 2026 12:14 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

अतीक अहमद के परिवार में अब चौथी मौत के बाद एक बार फिर फरार शाइस्ता परवीन चर्चा में हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या वह बेटे अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए सामने आएंगी या गिरफ्तारी के डर से दूर रहेंगी। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है और वह ढाई साल से फरार हैं। प्रयागराज पुलिस, एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। आशंका जताई जा रही है कि शाइस्ता और जैनब फातिमा बुर्के की आड़ में अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकती हैं। हालांकि, उनके आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें