मेरठ सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक भी चुनावी वादे पूरा नहीं कर पाई। पाकिस्तानी कलाकारों के मामले में कहा कि देश चाहता है जब तक टेंशन खत्म न हो तब तक पाकिस्तानी कलाकार यहां न आएं।