वाराणसी के सोयेपुर में डॉक्टर घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में केवल ड्रोन ही नहीं, स्मार्ट सिटी से लेकर मोबाइल डिटेक्टर और इनवर्टर तक कई तरह के मॉडल्स दिखाए गए, लेकिन छात्राओं का बनाया गया हाथ से बिजली पैदा करने वाले मॉडल ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया।