केरल लव जिहाद मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आदेश दिए कि हादिया के गार्जियन उनके माता-पिता नहीं होंगे बल्कि उनका कॉलेज होगा। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने हादिया को माता-पिता के संरक्षण से मुक्त कर अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस तमिलनाडु के सेलम में उनके कॉलेज भेज दिया है। कोर्ट ने कॉलेज को निर्देश दिया कि हादिया को हॉस्टल सुविधा मुहैया कराई जाए।