Ajit Pawar Death in Plane Crash: विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का एक निधन हो गया। 28 जनवरी को अचानक आई उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। इस बीच, विपक्ष के कई नेताओं ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि, केंद्र और राज्य की जांच एजेंसी घटनास्थल पर जांच कर रही हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पुराने विमान हादसों की जिक्र करते हुए जांच पर सवाल उठाए हैं।
मुंबई में मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की कोई जांच हुई है? जनता के सामने कुछ तथ्य और सत्य तो सामने जरूर आने चाहिए। कल एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का देहांत हो गया। इससे केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा देश सदमे में है। ऐसा कैसे हो सकता है? इसका जवाब जनता के सामने आना चाहिए। अगर हादसा तकनीकी दिक्कतों की वजह से हुआ है, तो हम सभी को इसकी असली वजहों का पता लगाना होगा।