फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पर्दे के पीछे से संघ हुआ सक्रिय, हिंदू वोटरों को कर रहा संगठित

Sat, 15 Oct 2022 04:45 AM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि आठ दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। राज्य की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी मैदान संभाल लिया है। संघ ने छह माह पहले ही पूरे प्रदेश में अपने स्तर पर प्रचार अभियान शुरू कर दिया था। इसमें सबसे अहम कार्यक्रम मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में हिंदू वोट को संगठित करने का है। वहीं, संघ ने अपने पदाधिकारियों को भी साफ हिदायत दी है कि वे चुनाव के दौरान आपसी मनमुटाव छोड़कर मैदान में उतर जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें