संभल इन दिनों खूब सुर्खिया बटोर रहा है। संभल में मिली बाबड़ी लगातार कई राज खोल रही है। बाबड़ी की खोदाई लगातार जारी है, आप को बता दें कि संभल जिले के चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी की दूसरी मंजिल की खोदाई फिलहाल बंद कर दी गई है। 25 सीढ़ियों तक खोदाई होने बाद अंदर एक गेट नजर आया है। इस गेट से गैस निकल रही है।