उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच का आखिरी कांटा भी निकल गया है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को अमेठी और रायबरेली की आठ सीट दे दी हैं और दो सीटों पर खुद के प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। हालांकि, कांग्रेस ने दस सीटों की मांग रखी थी। फिलहाल अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि अखिलेश ने ये आठ सीट उन 105 सीटों में से ही दी हैं जिनपर गठबंधन तय हुआ था या फिर ये आठ सीट 105 के अलावा हैं।