बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभाग का बंटवारा किया है। उन्होंने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे खलीलुर रहमान को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खलीलुर रहमान को बधाई दी है, जिस पर अब बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय से जवाब आया है।