फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ और हंगामे के बाद पलानीसामी ने साबित किया बहुमत

Sun, 19 Feb 2017 12:01 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

तमिलनाडु विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले शशिकला समर्थक मुख्यमंत्री पलानीसामी और पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। शशिकला धड़े के विधायकों को छोड़कर एकजुट हुए सभी विपक्षी सदस्यों ने सीक्रिट वोटिंग के जरिए फैसला करने की मांग की। स्पीकर ने इस मांग को खारिज कर दिया, जिसके बाद पन्नीरसेल्वन समर्थक विधायकों ने नारेबाजी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामा करते हुए विधायक वेल तक पहुंच गए। सीक्रिट वोटिंग की मांग कर रहे डीएमके विधायक कागज फाड़ने लगे। वे सदन में रखी कुर्सियां फेंकने लगे और माइक्रोफोन तोड़ डाले। एक विधायक तो स्पीकर की कुर्सी पर ही बैठ गया, बाद में स्पीकर ने सुरक्षाकर्मियों को  बुलाकर हंगामा कर रहे विधायकों को सदन से बाहर निकलवाया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें