केंद्र सरकार के वीआईपी कल्चर को खत्म करने को लेकर उठाए गए बड़े कदम के बाद जम्मू-कश्मीर में भी इसको लागू करने की कवायद शुरु कर दी गई है। बीजेपी-पीडीपी सरकार के कई मंत्रियों ने अपनी गाड़ी पर से लाल बत्ती उतरवा दी है। लेकिन, केंद्र के एक मई से लागू होने वाले कानून से पहले यहां केवल बीजेपी के ही मंत्रियों ने लालबत्तियां हटाई हैं। पीडीपी के मंत्री जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे की आड़ में लाल बत्तियां उतारने को तैयार नहीं दिख रहे।