पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने आखिरकार एयर स्ट्राइक की। वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इस कार्रवाई पर सुनिए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी और डिफेंस एक्सपर्ट पी.के. सहगल की प्रतिक्रियाएं।