उन्नाव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां रेपिस्ट के भाई ने रेप पीड़िता की न सिर्फ लाठी-डंडों से पिटाई की बल्कि उसकी दोनों आंखें तक फोड़ डाली। आरोपी पीड़िता पर गैंगरेप के मामले में सुलह करने का दबाव बना रहा था लेकिन पीड़िता ने किसी समझौते से इंकार कर दिया था। जिसके बाद बौखलाए आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।