कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के DGP रामचंद्र राव की बेटी रान्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय यानी कि DRI ने दुबई से सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस खबर के सामने आने के बाद DGP रामचंद्र राव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली और वो भी उतने ही हैरान और दुखी हैं, जितना कोई भी पिता हो सकता है।