देश का नया राष्ट्रपति कौन बनेगा इसका ऐलान होने से पहले एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला साहब गुरुद्वारे पहुंचे और मत्था टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। रामनाथ कोविंद का मुकाबला यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार से हैं। राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग 17 जुलाई को हुई थी।